नैनीताल में अनियंत्रित ट्रक ने पर्यटको को मारी टक्कर, हायर सेंटर रेफर।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर के सबसे व्यस्त क्षेत्र पुराने घोड़ा स्टैंड के पास मल्लीताल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब जल संस्थान के कैंटर ने राह चलते पर्यटकों को टक्कर मार दी ,जिसमें दोनो महिला पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए,टक्कर इतनी भयानक थी कि पर्यटक कैंटर के साथ घिसते हुए कुछ दूरी तक चले गए।
शुक्रवार को दिल्ली से नैनीताल घूमने आए पर्यटक जल संस्थान के अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गये, जिसमें ऋतु डांग 42 ,भावी डांग 20 वर्ष मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने वाहन को रोक कर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल बी डी पांडे पहुंचाया ।प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार वाहन के ब्रेक फेल थे वाहन बैरिकेट को घसीटता हुआ दीवार से टकराया जिसके बाद वाहन दूसरी दिशा में मुड़ गया। ट्रक पहले यूके 01 टीए 1108 नंबर की ईको से टकराया। पर्यटकों के चपटे में आते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मे लेक सिटी क्लब द्वारा 'हैप्पी होम डांडिया नाइट' का आयोजन,यज्ञा कुलौरा बनी डांडिया क्वीन,नगर में रही डांडिया की धूम।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार पर्यटक दिल्ली से आए थे मां और बेटी गंभीर रूप से घायल थे उनके हाथ और पैर में चोट है ,जिन्हे हायर सेंटर रेफर किया है, जो अन्य दो है जिन्हें हल्की चोट है उन्हें यहीं उपचार दिया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी परिसर मे गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad