महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रवर्तन अभियान चलाया गया, स्ट्रीट वेंडर्स के किए चालान।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी:-जिलाधिकारी नैनीताल के दिशा-निर्देशानुसार महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सार्वजनिक स्थलों पर प्रवर्तन कार्यवाही संचालित की गई। इस क्रम में ऋचा सिंह, नगर आयुक्त हल्द्वानी,गोपाल चौहान, नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी तथा राहुल शाह, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर एवं मुखानी क्षेत्र में अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा नगर में जलभराव एवं नाला सफाई व्यवस्था के संबंध में स्थलीय निरीक्षण।

अभियान के दौरान 20 चालान स्ट्रीट वेंडर्स के विरुद्ध सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने देना एवं कूड़ा-कचरा फैलाने के आरोप में जारी किए गए। साथ ही अवैध अतिक्रमण हटाया गया तथा लगभग 40 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त कर प्लास्टिक प्रतिबंध अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद:- नगर के वरिष्ठ व्यापारी सईद अहमद का निधन, नगर मे शोक की लहर।

प्रशासन द्वारा इस प्रकार की प्रवर्तन कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी ताकि नागरिकों, विशेषकर महिलाओं, को एक सुरक्षित एवं स्वच्छ सार्वजनिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया एशियन कैडेट कप फैंसिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ, 17 एशियाई देशों के खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad