कार्यवाही:-कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत बिना लाइट वाले ई-रिक्शा चालकों पर सख्त, ई-रिक्शा चालकों के हुए चालान।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी:- कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने नैनीताल नगर में निरीक्षण के दौरान बिना लाइट के संचालित हो रहे ई-रिक्शाओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए पाँच ई-रिक्शा चालकों के चालान करवाए।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा, नैनीताल द्वारा बसंत पंचमी पर यज्ञोपवीत संस्कार का कार्यक्रम ।

आयुक्त श्री रावत ने नैनीताल एवं हल्द्वानी में निरीक्षण के दौरान बिना लाइट के बड़ी संख्या में संचालित हो रहे ई-रिक्शाओं पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना लाइट के किसी भी ई-रिक्शा को सड़क पर संचालित न होने दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने किया फ्लैट्स मैदान का स्थलीय निरीक्षण,समस्त स्तरीय सुविधाएं मैदान में उपलब्ध करायें जाने हेतु किया निर्देशित।

उन्होंने कहा कि यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत यह अत्यंत गंभीर विषय है, अतः राजस्व, पुलिस एवं परिवहन विभाग संयुक्त रूप से निरंतर चेकिंग अभियान चलाकर बिना लाइट के चलने वाले ई-रिक्शाओं के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य समापन।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad