नैनीताल:- कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश से संबंधित लंबित प्रकरणों को देखते हुए विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का एक और अवसर प्रदान किया गया है।
कुलसचिव प्रो. राजनेश पाण्डे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को समर्थ प्रवेश पोर्टल पर उत्पन्न तकनीकी समस्या के कारण कुछ अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में अपनी प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर सके। विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए तथा माननीय कुलपति के अनुमोदन के क्रम में, स्नातक एवं स्नातकोत्तर दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश एवं प्रवेश शुल्क संबंधी लंबित कार्यवाही को पूर्ण करने के लिए समर्थ पोर्टल पर “रिव्यू एंड प्रॉसेस ” सुविधा 16 सितंबर 2026 तक सक्रिय रखी जा रही है।
कुलसचिव प्रो पांडे ने विश्वविद्यालय परिसर तथा सभी संबंधित महाविद्यालयों/संस्थानों को अवगत कराते आवश्यक कार्यवाही करने हुए अनुरोध किया है कि इस विस्तारित अवधि का उपयोग करते हुए ऐसे सभी पात्र अभ्यर्थियों, जिनकी प्रवेश संबंधी कार्यवाही तकनीकी समस्या के कारण लंबित रह गई थी, के प्रवेश एवं प्रवेश शुल्क से संबंधित आवश्यक विवरण समर्थ पोर्टल पर समय से अद्यतन कराना सुनिश्चित करें।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित महाविद्यालयों एवं संस्थानों से विद्यार्थियों को इसकी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने तथा निर्धारित अंतिम तिथि के भीतर लंबित प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया है।
कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा समर्थ पोर्टल पर “रिव्यू एंड प्रॉसेस” सुविधा, 16 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया हेतु एक और अवसर।


