नैनीताल:- भवाली- नैनीताल मार्ग पर पाइंस घाट के निकट भीषण सड़क हादसे में पर्यटकों की थार वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल बताये जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अरविंद सिंह (24) पुत्र लक्ष्मण सिंह जोधपुर अपने दोस्त युवराज सिंह (20) पुत्र भरत सिंह के साथ घूमने के लिए कैंची धाम आए थे। सुबह हल्द्वानी पहुंचने के बाद उन्होंने अपने हल्द्वानी में ही रहने वाले दोस्त राहुल कुमार (21) को भी साथ लिया और कैंची धाम के लिए निकल पड़े।
तीनों दोस्तों ने कैंची धाम के बाद घोड़ाखाल मंदिर में दर्शन किए। जिसके बाद वो राहुल को छोड़ने के लिए नैनीताल के लिए निकल पड़े। माना जा रहा है कि वाहन चालक को नीद की झपकी आने के कारण तेज रफ़्तार में जब उन्होने पाइंस शमशान घाट के पास बैंड काटा ही था कि अचानक उनकी थार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा होता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हल्द्वानी निवासी राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि अरविंद और युवराज की हालत भी गंभीर बनी हुई है।



