भीमताल:- मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (सारा) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गौला नदी तथा लदिया नदी के पुनर्जीविकरण हेतु खंड विकास अधिकारी तथा सिंचाई विभाग से योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने नौले-धारों के संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों में तेजी लाने को कहा। बैठक में WWF वेटलैंड इंडिया के हेड डा. अमित दुबे ने ऑनलाइन जुड़कर संस्था के विषय में जानकारी दी और नैनीताल में झीलों के पुनर्जीविकरण के लिए सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, प्रभागीय उपनिदेशक डा. एसके उपाध्याय समेत वन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पेयजल व ग्रामीण विकास विभागों के अधिकारी शामिल हुए।



