कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा “शेपिंग योर फ्यूचर:करियर प्लानिंग एंड प्रोफेशनल ग्रोथ” विषय पर कार्यशाला, व्यावसायिक विकास एवं रोजगार के अवसरों पर मार्गदर्शन।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- कुमाऊँ विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) के अंतर्गत मेरू की सॉफ्ट कंपोनेंट एक्टिविटी एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा 29 एवं 30 अक्टूबर को दो दिवसीय करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला की थीम “शेपिंग योर फ्यूचर: करियर प्लानिंग एंड प्रोफेशनल ग्रोथ” है।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर नियोजन, व्यावसायिक विकास, रोजगार के अवसरों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमताओं के अनुरूप करियर विकल्प चुनने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  'मंगल फल दे श्रीफल-कलश' स्थापना:-<span style="color: revert; font-size: revert; font-weight: revert;">अमृतमय जल तीन महीने के बाद सर्व रोगनाशक महाषौधि हो जाता है।</span>

कार्यक्रम के संरक्षक प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट तथा सह-संरक्षक प्रो. सुचि बिष्ट, नोडल अधिकारी, पीएम-उषा (मेरू) हैं।

कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन्स के रूप में श्री संदीप जोनाथन सिंह, हेड–रीजनल इंडस्ट्रियल बिजनेस, नॉर्थ, शैफलर इंडिया लिमिटेड; श्री रोहन पाठक, को-फाउंडर, डॉग एनर्जी; प्रो. महेश जोशी, प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस, फॉरेंसिक साइंस विभाग, नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी; तथा श्री राजेश कुमार, साइंटिस्ट डी एवं हेड–टेक्निकल, एनटीएच (एनआर), विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन,राष्ट्र की सुख-शांति की कामना।

ऑर्गेनाइजिंग कमेटी में कन्वीनर प्रो. गीता तिवारी, डायरेक्टर, प्लेसमेंट सेल; को-कन्वीनर डॉ. पेनी जोशी, डिप्टी डायरेक्टर, प्लेसमेंट सेल; ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. जिबू साबू एम., डिप्टी डायरेक्टर, प्लेसमेंट सेल; तथा जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. गिरीश सी. खरकवाल एवं डॉ. राशि मिगलानी, सदस्य, प्लेसमेंट सेल शामिल हैं।

यह कार्यशाला विद्यार्थियों को विशेषज्ञों के अनुभवों से सीखने, व्यावसायिक कौशल विकसित करने तथा रोजगार की बदलती आवश्यकताओं को समझने में सहायक होगी। इस प्रकार के कार्यक्रम उच्च शिक्षा को रोजगारपरक बनाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिला बार भवन मे 'अधिवक्ता दिवस' के अवसर कार्यक्रम आयोजित,डा०राजेन्द्र प्रसाद को किया याद,अधिवक्ता हितों पर चर्चा।

कार्यक्रम का आयोजन कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी.एस.बी. परिसर, नैनीताल स्थित ओल्ड आर्ट्स बिल्डिंग के कक्ष संख्या 18 में किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad