जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जगतपुर गौलापार में किया धान कटाई की शुरूवात, किसानों का बढ़ाया हौसला

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल:- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को जगतपुर गौलापार क्षेत्र का भ्रमण कर खेत में पहुंचकर धान कटाई की शुरुआत की और किसानों से सीधा संवाद किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि, ‘किसान हमारे देश की रीढ़ हैं। किसानों के अथकल परिश्रम से ही देश के हर नागरिक के लिए अन्न की व्यवस्था सुनिश्चित होती है’। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शरद ऋतु में धान कटाई का कार्य पूरे जोरों पर चल रहा है। खेतों में किसानों की मेहनत और खुशहाली देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कामना की कि हमारे अन्नदाता किसान सदैव समृद्ध और खुशहाल जीवन जिएं।

यह भी पढ़ें 👉  23 वीं नैनी ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता, रुद्रपुर के भव्य अरोरा ने जीती ट्रॉफी ।

जिलाधिकारी रयाल ने इस दौरान किसानों से उनकी फसल, उपज, समर्थन मूल्य और कृषि से संबंधित समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली और अधिकारियों को किसानों की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों हेतु तीन दिवसीय पोषण व पढ़ाई का प्रशिक्षण।

इस दौरान नायब तहसीलदार कुंदन पुरी, कानूनगो रमेश चंद, सांख्यिकी निरीक्षक एम एस डागी, राजस्व उपनिरीक्षक संजय तिवारी, नैंसी राणा, खेत स्वामी, व ग्राम प्रधान, एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें 👉  ईगास विशेष:-उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक, नए कार्यों के लिए शुभ।

/

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad