जिलाधिकारी से’जनहित संस्था’ के सदस्यों ने की शिष्टाचार भेंट, नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर की चर्चा।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर की सक्रिय सामाज सेवी संगठन ‘जनहित संस्था’ की विगत दिनो में हुई बैठक में नगर के व्यस्ततम क्षेत्र मल्लीताल के चीना बाबा मंदिर से बी.डी.पाण्डेय चिकित्सालय तक (रायल होटल, मोहन को) सड़क संकरी होने के बावजूद वाहनों का अत्यधिक दबाव के साथ विपरित दिशा में चल रहे दो पहिया वाहनों पर कोई नियंत्रण न होने के फलस्वरूप समय समय पर कई लोग चोटिल हो चुके हैं।इस संबंध में विचार विमर्श उपरांत तीन माह पूर्व जिलाधिकारी महोदय नैनीताल को दिए गए ज्ञापन के अनुक्रम में पुनः संस्था का शिष्टमंडल जिलाधिकारी महोदय से वार्ता हेतु जाने का निर्णय लिया गया। तदनुसार संस्था के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र चौधरी के मार्ग निर्देशन में बुधवार को शिष्टमंडल प्रोफेसर ललित तिवारी के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय से पुनः मिला और समस्या के समाधान पर‌ उचित कारवाई करने का अनुरोध किया गया। इस विषय पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा आश्वस्त किया गया कि इस प्रकरण में सकारात्मक कार्रवाई की जावेगी, इसके अलावा माल रोड में संचालित ई-रिक्शाओं को सांय कालीन में माल रोड खुलने के बाद न चलाएं जाने की बात भी महोदय के संज्ञान में लाई गई। शिष्टमंडल में संस्था के महासचिव महेश चन्द्र आर्य व श्रीमती जीवंती भट्ट उपस्थित थे।
‌

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर,घायल युवक को एसपी सिटी ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad