राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन,राष्ट्र की सुख-शांति की कामना।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान आज प्रातः कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल बाबा नीब करौरी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  16 वें वित्त आयोग की उत्तराखंड में उद्योग संघों, पर्यटन क्षेत्र और व्यापार संगठनों के साथ बैठक।

मंदिर आगमन पर मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने माननीय राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्राध्यापक उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लाभान्वित।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad