सेल्फी लेने के दौरान रैलिंग से पैर फिसला,पुलिस ने महिला को झील में डूबने से बचाया।

खबर शेयर करें

नैनीताल:-मल्लीताल क्षेत्र के बोट स्टैंड के पास रविवार को रात के 11:15 बजे प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) निवासी एक महिला जब सेल्फी लेने के दौरान रैलिंग से पैर फिसलने के कारण झील में गिर गई, तो पास में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता और साहस का परिचय दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक की 173वीं एवं उत्तराखंड में बैंक की 101वीं शाखा का उद्घाटन।

पिकेट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार और आईआरबी कांस्टेबल मनोहर सिंह के साथ ही चीता मोबाइल की टीम ने तत्काल स्थिति का मूल्यांकन किया और स्थानीय नाविकों की मदद से महिला को झील से बाहर निकाला। इस प्रयास से महिला को बचा लिया गया और उसे तुरंत बीडी पांडे चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शहर में 230 करोड़ की सड़क एवं ड्रेनेज परियोजनायें समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण किये जांए : कुमाऊं आयुक्त।
इस घटना में स्थानीय पुलिसकर्मियों और नाविकों ने मानवता और कर्तव्य के प्रति अपनी निष्ठा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। इस कठिन समय में उनकी तत्परता और साहस ने एक कीमती जीवन को बचा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा मे महिला होली का आयोजन, होली के रंगों की बौछार होली गायन के साथ।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad