हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन मोड, अवैध निर्माण हटाने के निर्देश, जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी :- अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने आज हल्द्वानी शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माणों के खिलाफ सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अवैध तरीके से निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्तम दिवस, मां भगवती के तीनों चरित्रों का का सुंदर वर्णन।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दो व्यक्तियों द्वारा अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि चार दिन के भीतर अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  कार्यवाही:- जिलाधिकारी ने तहसील हल्द्वानी में अनियमितताओं का लिया संज्ञान,विभिन्न कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मकर संक्रांति विशेष:खगोलीय एवं धार्मिक मान्यताओं का दिन।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad