कुलपति द्वारा डीएसबी परिसर नैनीताल में औचक निरीक्षण, परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर परीक्षा ड्यूटी पर तैनात पर्यवेक्षकों से संवाद।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर, नैनीताल में चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान मंगलवार को प्रो. (कर्नल) दीवान एस. रावत द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर परीक्षा ड्यूटी पर तैनात पर्यवेक्षकों से संवाद किया तथा परीक्षा की पारदर्शिता, अनुशासन एवं गोपनीयता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण, समयपालन, शांतिपूर्ण परीक्षा वातावरण तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन की गंभीरता से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि परीक्षाएँ निर्धारित समय पर प्रारंभ हो रही हैं, सभी परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएँ समय पर उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है। महिला परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया।
प्रोफेसर रावत ने विशेष रूप से “नकल रहित परीक्षा” की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि ‘निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली विद्यार्थियों में आत्मविश्वास तथा संस्थान की विश्वसनीयता को सुदृढ़ करती है’।
निरीक्षण के उपरांत उन्होंने परीक्षा प्रभारी, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सजगता और दायित्वनिष्ठा की सराहना करते हुए परीक्षा संचालन पर संतोष व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  सरोवर नगरी में दुर्गा महोत्सव की तैयारियां तेज, मां दुर्गा की मूर्तियों को दिया जा रहा अंतिम रूप।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad