नैनीताल में सांसद अजय भट्ट ने फूड फेस्टिवल का किया शुभारंभ, स्थानीय व्यंजनों ने बिखेरा स्वाद का जादू।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- सरोवर नगरी में 26वें उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर डीएसए मैदान में आयोजित फूड फेस्टिवल का सांसद अजय भट्ट ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने फेस्टिवल में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी लिया।

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर फूड फेस्टिवल कार्यक्रम में स्थानीय होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसायियों द्वारा विभिन्न फूड स्टॉल लगाए गए, जिनमें अनेक प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया।
फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के पारंपरिक एवं स्थानीय खानपान को बढ़ावा देने के साथ ही उसकी पहचान को पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों तक पहुंचाना रहा। स्टॉलों के माध्यम से लोगों को क्षेत्रीय व्यंजनों के स्वाद और विशेषताओं से रूबरू होने का अवसर मिला।

यह भी पढ़ें 👉  गणेश महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, अलंकृता की मोहक प्रस्तुति रही सराहनीय।

फूड फेस्टिवल के दौरान सांसद अजय भट्ट का एक रोचक और आत्मीय अंदाज भी देखने को मिला। स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ ही उन्हें घर से लाए अपने टिफिन की भी याद रही। उन्होंने बेहद सादगी से कहा कि घर से आया खाना भी बर्बाद नहीं होना चाहिए। इस पर उन्होंने अपने पीआरओ वीरेंद्र कुमार से अपना टिफिन मंगवाने हेतु कहा, “वीरेंद्र, घर से लाए टिफिन का खाना बर्बाद न हो जाए, टिफिन ले आओ।” उनका यह सरल, सहज स्वभाव वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई, कुशल नेतृत्व,कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का प्रतीक रहा कार्यकाल।

इस आयोजन से स्थानीय होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसायियों को अपने व्यंजनों और पाक कला के प्रदर्शन का मंच मिला। साथ ही स्थानीय खाद्य संस्कृति के प्रचार-प्रसार और पर्यटन को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी यह पहल महत्वपूर्ण रही।
इस दौरन विधायक सरिता आर्या, दर्ज़ा राज्यमंत्री भावना मेहरा, शांति मेहरा, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, सचिव जिला विकास प्राधिकरण मनीष कुमार, एसडीएम नवाज़िश खलिक, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, एपीडी चंदा फर्त्याल, सहित राज्य आंदोलनकारी मनोज जोशी, पुष्कर मेहरा, पूरन सिंह मेहरा, मोहन पाल, समीर आर्य, दया किशन पोखरिया, प्रकाश आर्य, नितिन कार्की आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  डी ए वी स्कूल हल्द्वानी में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" की कार्यशाला आयोजित।

फोटो संकलन: दिव्यांशी ,नैनीताल।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad