परिवहन दलों के प्रवर्तन कार्रवाई में वाहनों के चालान एवं वाहन सीज।

खबर शेयर करें

परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों के द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान संचालित करते हुए 107 वाहनों के चालान कर 05 वाहन सीज किए गए । चेकिंग कार्यवाही हल्द्वानी -नैनीताल, हल्द्वानी -भीमताल, हल्द्वानी -लालकुआं ,रुद्रपुर, कालाढूंगी मार्ग पर संचालित किया गया।
आज एआरटीओ श्री जितेंदर संगवान परिवहन कर अधिकारी श्री गोविंद सिंह , श्री एपी गुप्ता, श्री गुरमुख सिंह, श्री आशुतोष डिमरी के द्वारा ट्रक, बस, टैक्सी मैक्सी, मोटरसाइकिल, ऑटो, ई-रिक्शा , टैक्सी बाइक आदि वाहनों के विरुद्ध ओवरलोड, टैक्स, फिटनेस, परमिट , प्रदूषण प्रमाण पत्र, हेलमेट , सीटबेल्ट, ओवरस्पीड, परमिट शर्तो का उल्लंघन आदि के अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गई । इस दौरान 04 ऑटो वालों और एक मैक्सी कैब को निरुद्ध भी किया गया। प्रवर्तन कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक श्री गिरीश कांडपाल, परिवहन पर्यवेक्षक श्री अनिल कार्की , श्री गोदान सिंह श्री अरविंद सिंह एवं श्री महेंद्र कुमार आदि सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में IEEE दिवस का आयोजन, परिसर में विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad