परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में वाहनों के चालान व वाहन सीज।

खबर शेयर करें


आज परिवहन विभाग की प्रवर्तन दलों के द्वारा जनपद के अंतर्गत विभिन्न मार्गों पर चेकिंग करते हुए 67 वाहनों के चालान किए गए और 9 वाहन सीज किए। सीज वाहनों में पिकअप, ऑटो, ई रिक्शा सम्मिलित है ।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री जितेंद्र सिंघवान, परिवाहन अधिकारी श्री विमल उप्रेती, श्री प्रमोद कर्नाटक के द्वारा हल्द्वानी- नैनीताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए परमिट व पंजीयन शर्तों का उल्लंघन, फिटनेस, टैक्स, रिफ्लेक्टर, सीट बेल्ट, हेलमेट , ओवरसाइज माल का परिवहन , लाइसेंस, नो पार्किंग आदि के अभियोग में टैक्सी, मैक्सी ,ई रिक्शा, ऑटो , टैक्सी बाइक, पिकअप ,बस, ट्रक आदि वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक श्री रामचंद्र ,श्री देव सिंह, श्री गिरीश कांडपाल ,श्री नंदन रावत ,श्री चंदन सप्याल, श्री अरविंद सिंह, श्री अनिल कार्की व श्री महेंद्र कुमार आदि सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट:- जनपद नैनीताल में 20 जुलाई को रेड अलर्ट एवं 21और 22 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad