नैनीताल में प्रतिभावान और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण योजना, डी.एस.ए. द्वारा खेलों के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों की नियुक्ति।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर को खेल के क्षेत्र एक नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से जिला क्रीड़ा संघ (डी.एस.ए.) ने प्रतिभावान और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए निशुल्क खेल प्रशिक्षण योजना का शुभारंभ किया है। योजना में क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी, वॉलीबाल और बास्केटबाल जैसे खेलों का प्रशिक्षण शामिल है। संघ ने इन विभिन्न खेलों के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों की नियुक्ति की है।
महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को आवश्यकतानुसार शैक्षिक सहायता और मुफ्त खेल किट भी प्रदान की जाएगी। जोशी ने अभिभावकों और छात्र-छात्राओं से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होने बताया कि गोविंद सिंह बोरा (फुटबाल, हॉकी), सौरभ सिंह रावत (क्रिकेट), नीरज सिंह बिष्ट (वॉलीबाल) और दीपक सिंह बिष्ट (बास्केटबाल) प्रशिक्षक होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस द्वारा सख्त चैकिंग अभियान जारी, नियमों का उल्लंघन करने पर लोगों के विरुद्ध कार्यवाही ,लोगों का किया सत्यापन।

जोशी ने बताया कि इसका उद्देश्य आर्थिक कारणों से वंचित बच्चों को उचित प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराना है।

Ad Ad Ad