रानीखेत के चिलियानौला क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान आयोजित, बच्चों को किया प्रकृति के प्रति जागरूक।

खबर शेयर करें

रानीखेत:- से अर्थ एनजीओ और हिमालयन इम्पैक्ट ट्रस्ट, वन विभाग और बीरशिवा स्कूल चिलियानौला रानीखेत के संयुक्त तत्वावधान में आज चिलियानौला क्षेत्र में एक वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में 20 प्रतिशत फलदार पौधों को शामिल किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘MUN-ERA’ का भव्य शुभारंभ, युवाओं में नेतृत्व क्षमता,आत्मविश्वास और निर्भीक अभिव्यक्ति को बढ़ावा।

वन विभाग के रेंज अधिकारी श्री तपस मिश्रा ने बच्चों को वृक्षारोपण की सही तकनीक के बारे में जानकारी दी। हिमालयन इम्पैक्ट ट्रस्ट की संस्थापक श्रीमती श्रुति तिवारी भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी द्वारा ग्रीष्मकाल में पेयजल और बिजली की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं नियमित विद्युत पेयजल आपूर्ति के संबंध में बैठक।

इस अवसर पर बच्चों ने वृक्षारोपण के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की। से अर्थ एनजीओ और हिमालयन इम्पैक्ट ट्रस्ट का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण और बच्चों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में “गढ़ भोज दिवस” का आयोजन, पहाड़ी व्यंजनों की सुगंध से महका ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय परिसर।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad