राज्यपाल ने हनुमानगढ़ी मंदिर में किए दर्शन-पूजन,राज्य के सर्वांगीण विकास की कामना।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने मंगलवार के दिन नैनीताल स्थित प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं राज्य के सर्वांगीण विकास की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि:- प्रो. दीवान एस. रावत को इंडियन केमिकल सोसाइटी द्वारा वर्ष 2025 का “आचार्य पी.सी.राय मेमोरियल लेक्चर अवॉर्ड”।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा हनुमानगढ़ी की आध्यात्मिक ऊर्जा एवं दिव्य वातावरण भारतीय संस्कृति के उन सनातन मूल्यों की स्मृति कराते हैं, जो सेवा, समर्पण, साहस और लोककल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी जैसे आस्था के केंद्र हमारी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं, जो समाज को सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद:-नगर के टूर एण्ड ट्रेवल्स व्यवसायी प्रमोद लाल साह का निधन।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad