भीमताल की ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने भारत प्राइवेसी कॉन्फ्रेंस 2026 में किया प्रतिभाग, छात्र डेटा गोपनीयता पर दिया जोर।

खबर शेयर करें

भीमताल:- नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर ने नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में आयोजित भारत प्राइवेसी कॉन्फ्रेंस 2026 में प्रतिभाग किया। इस सम्मेलन में कानूनी, शैक्षणिक और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने शैक्षणिक संस्थानों में डेटा सुरक्षा और गोपनीयता के बढ़ते महत्व पर चर्चा की।

इस अवसर पर भीमताल परिसर के निदेशक को “DPDPA & the Education Sector: From Compliance to Campus-Level Implementation” विषय पर टट पैनल चर्चा में आमंत्रित वक्ता के रूप में शामिल किया गया।

चर्चा के दौरान उन्होंने अभिभावकों की पहचान एवं कानूनी संरक्षकता का सत्यापन करने, वैध सहमति प्राप्त करने तथा डेटा संरक्षण संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थियों के डेटा का रख रखाव करने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर भी विशेष ध्यान आकर्षित किया कि जब कोई विद्यार्थी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर वयस्क हो जाता है, तो उससे संबंधित प्रक्रियाओं में आवश्यक बदलाव किए जाने चाहिए, क्योंकि इस स्थिति में सहमति प्रदान करने का अधिकार माता-पिता अथवा अभिभावकों के बजाय स्वयं विद्यार्थी के पास होता है। पैनल चर्चा में इस बात पर भी जोर दिया गया कि विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों की व्यक्तिगत जानकारी का जिम्मेदारीपूर्वक प्रबंधन करना चाहिए, सहमति से संबंधित उचित प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए तथा विद्यार्थियों की गोपनीयता और अपनी व्यक्तिगत जानकारी तक पहुंच को नियंत्रित करने के उनके अधिकार का सम्मान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ, नैनीताल में पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।

इस पैनल चर्चा का आयोजन ऐसे सम्मेलन के अंतर्गत किया गया, जिसमें भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी. एन. श्रीकृष्ण, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट निदेशक श्री दीपक कुमार, यूनाइटेड किंगडम के चेवेनिंग स्कॉलर श्री निखिल नरेन, किंग स्टब एंड कासिवा एडवोकेट्स एंड अटॉर्नीज के पार्टनर श्री ध्रुव कौशल तथा फ्रांस की यूनिवर्सिटी पेरिस डॉफिन के विजिग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल ने भारत प्राइवेसी कॉन्फ्रेंस 2026 में छात्र डेटा की गोपनीयता पर दिया जोरटिंग प्रोफेसर प्रो. अविनाश दधीच सहित कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों एवं विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। इन विशेषज्ञों के विविध शैक्षणिक, कानूनी एवं औद्योगिक अनुभव तथा अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण ने डेटा गवर्नेंस, गोपनीयता संबंधी नियमों और भारत के डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट, 2023 के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़ी चर्चाओं को समृद्ध बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  ऐपण कला से फिर रोशन हुआ उत्तराखंड का नाम,मंजू रौतेला और हेमलता कबडवाल ने किया लोक संस्कृति का प्रतिनिधित्व।

सम्मेलन में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के साइबर सिक्योरिटी संकाय सदस्य श्री अंश ढींगरा के साथ साइबर सिक्योरिटी स्पेशलाइजेशन के चार विद्यार्थियों रयान, अमनदीप सिंह, शौर्य चौहान और अक्षत खुराना ने भी प्रतिभाग किया। उनकी इस सहभागिता से उन्हें डेटा गोपनीयता, साइबर सुरक्षा और जिम्मेदार प्रौद्योगिकी के उपयोग से जुड़े नवीनतम घटनाक्रमों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर मिला। यह सहभागिता तेजी से डेटा आधारित होती दुनिया में उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए भविष्य के पेशेवरों को तैयार करने के महत्व को भी रेखांकित करती है।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि:- नैनीताल की नैना को मिला 'तीलू रौतेली पुरस्कार', क्याकिंग को दी नई पहचान।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad