सचिन नेगी नगर अध्यक्ष नियुक्त,पार्टी हाईकमान का किया आभार व्यक्त।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर के युवा कॉंग्रेसी नेता एवं नैनीताल के पूर्व चेयरमैन सचिन नेगी को कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने नैनीताल
नगर अध्यक्ष नियुक्त कर कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी दी है।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहे सचिन नेगी ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सुमित हृदयेश, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, हरीश रावत, गोविंद कुंजवाल
, प्रीतम सिंह, रणजीत रावत, संजीव आर्य, हरक सिंह रावत, करन मेहरा, पूर्व सांसद डॉ महेन्द्र पाल,सतीश नैनवाल, आदेश चौहान के अलावा समस्त कांग्रेस उच्च नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को संगठन के साथ मिलकर मजबूती प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतो से विजयी बनाऊँगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित पोषण माह की प्रगति की समीक्षा बैठक,चिन्ह्ति कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के दिये निर्देश।

ज्ञात हो कि सचिन नेगी ने नैनीताल के पालिकाध्यक्ष के चुनाव विजय दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी,जिससे कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से विजय हुई थी। उनकी नियुक्ति पर नगर में हर्ष की लहर है और शुभकामनाओं देने वालों का तांता लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय में 13 से 15 मई तक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, अग्रणी कंपनियों द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार अवसर।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad