पिथौरागढ़:- ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट मनोज कुमार जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या भारती pathak जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ।और सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया l इस अवसर पर प्रधानाचार्या भारती पाठक, एवं कोऑर्डिनेटर मेघा मेहता सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता रैली निकालकर स्वच्छता एवं जिम्मेदारी का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक एवं रोचक कहानियाँ सुनाई गईं। इन प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी, अनुशासन, देशप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा जैसे मूल्यों की सीख दी गई।
समारोह में विभिन्न क्विज़ प्रतियोगिताओं, टीम गेम्स एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए टीमवर्क, सहयोग, एकता, अनुशासन और आपसी समन्वय का शानदार प्रदर्शन किया।
Pass the Ball प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ बेहतरीन तालमेल दिखाया। प्रतियोगिता में शास्त्री टीम ने प्रथम स्थान,जवान टीम ने द्वितीय स्थान एवं तिरंगा टीम तृतीय स्थान प्राप्त किया l
🎵 Musical Chair Race सभी टीमों के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया ।
तिरंगा टीम से
दीपिका, ऋषभ एवं गार्गी
जवान टीम की ओर से
दिव्यम, ऋषभ एवं कमलेश
गांधी टीम की ओर से
मानस, शुभम एवं मयंक
शास्त्री टीम की ओर से
आरव, गुंजन एवं रिदीमा
💬 Pass the Message प्रतियोगिता में तिरंगा ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने संदेश को सही ढंग से आगे पहुँचाते हुए अपनी एकाग्रता, टीमवर्क और आपसी समन्वय का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि एकता, सहयोग और टीमवर्क के साथ मिलकर किया गया प्रयास सफलता की ओर ले जाता है
2 अक्टूबर के इस विशेष समारोह को सफल एवं आनंदमयी बनाने में विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट मनोज कुमार जोशी जी ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा स्वच्छता, अनुशासन, एकता, सहयोग और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।
ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित यह समारोह विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, प्रेरणा, खेल, मनोरंजन और राष्ट्रप्रेम से भरा एक यादगार अवसर बन गया।





