कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कैडेट गौरव सिंह बिष्ट का ‘यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम-2026’ के लिए चयन, एनसीसी प्रशिक्षण और उत्कृष्ट प्रदर्शन से हासिल किया कैंप में स्थान।

खबर शेयर करें

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर, नैनीताल में मास कम्युनिकेशन के छात्र एवं एनसीसी कैडेट गौरव सिंह बिष्ट का यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम भूटान 2026 (इंडो -भूटान यूथ फ्रेंडशिप कैम्प 2026) के लिए चयन हुआ है। यह चयन उनके एनसीसी प्रशिक्षण, शिविरों में सहभागिता तथा विभिन्न गतिविधियों में प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।
गौरव सिंह बिष्ट ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय आईवीआरआई, मुक्तेश्वर से कक्षा 10 तक तथा केंद्रीय विद्यालय, हल्द्वानी कैंट से कक्षा 12 तक पूरी की है। वर्तमान में वे कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर, नैनीताल में मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रहे हैं।
उन्होंने मेनू 2025, एआइएनएससी 2025, आरडीसी 2026 तथा मेनू 2026 सहित विभिन्न राष्ट्रीय एवं एनसीसी शिविरों में प्रतिभाग किया है। एनसीसी में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें एजीजी एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट तथा डीजी एनसीसी मेडलियन से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त उन्होंने दिल्ली एनसीसी कैंटोनमेंट में पॉडकास्ट में भी सहभागिता की।

गौरव सिंह बिष्ट के पिता श्री कुंदन सिंह बिष्ट भारतीय सेना की 8 कुमाऊँ रेजिमेंट से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी माता श्रीमती भगवती देवी गृहिणी हैं।
कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (कर्नल) सतपाल सिंह बिष्ट, कुलसचिव प्रो. रीतेश साह, निदेशक प्रो. संजय पंत, प्रॉक्टर प्रो. एच.सी.एस. बिष्ट, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. आशीष मेहता, डॉ. गगनदीप होठी, डॉ. शिवांगी, डॉ. अशोक आदि ने कैडेट गौरव सिंह बिष्ट के इंडो-भूटान यूथ फ्रेंडशिप कैंप–2026 के लिए चयनित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि गौरव के साथ-साथ कुमाऊँ विश्वविद्यालय और एनसीसी के लिए भी गौरव का विषय है तथा यह अंतरराष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम उन्हें भारत-भूटान मैत्री और सांस्कृतिक समझ को और मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अपर जिलाधिकारी ने दस्तावेज लेखन में गड़बड़ी पर सख्त रुख अपनाया, दिए जांच के आदेश।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad