अब बंगाल भी बोलेगा ‘वंदे मातरम’, 26 वर्षों से कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया अथक परिश्रम बना जीत का आधार :आयुष भंडारी।

खबर शेयर करें

नैनीताल:-नगर के युवा नेता एवं जिला मंत्री भाजयुमो आयुष भंडारी ने भारतीय जनता पार्टी की बंगाल,असम और पांडिचेरी विधानसभा चुनावों में प्राप्त ऐतिहासिक जीत को राष्ट्र के विकास, सुशासन और जनविश्वास की एक सशक्त अभिव्यक्ति बताया है। उन्होंने कहा कि यह विजय न केवल पार्टी के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है, बल्कि देश की जनता द्वारा विकास,बदलाव और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में दिए गए स्पष्ट जनादेश का प्रतीक भी है।
इन चुनाव परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया है कि जनता अब जाति, धर्म और क्षेत्रवाद की राजनीति से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दे रही है। विशेष रूप से असम और पांडिचेरी में मिली सफलता तथा बंगाल में पार्टी के अभूतपूर्व प्रदर्शन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी का जनाधार निरंतर मजबूत हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नालास शॉर्ट वीडियो के माध्यम से विधिक साक्षरता एवम जागरूकता शिविर,नशा मुक्त भारत का निर्माण।

उन्होंने कहा कि, ‘मैं इस ऐतिहासिक विजय के लिए सभी मतदाताओं, समर्पित कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व को हार्दिक बधाई देता हूँ। यह जीत हमें और अधिक जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी।आने वाले समय में हमें विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी इन राज्यों में विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगी और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को साकार करेगी’।

यह भी पढ़ें 👉  "अंतराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस" पर विधिक साक्षरता शिविर, आपदा की स्थिति मे बचाव कार्य के बारे मे प्रायोगिक तरीको की जानकारी।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad