इग्नू में जुलाई 2025 के प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 निर्धारित।

खबर शेयर करें

नैनीताल:-इग्नू में जुलाई 2025 के प्रवेश प्रारंभ हो चुके है क्षेत्रीय निदेशक डॉ अनिल डिमरी ने बताया कि इग्नू केंद्रीय विश्वविद्यालय है तथा दुरस्त शिक्षा के माध्यम से शिक्षा प्रदान करता है तथा दुनिया का सबसे बड़ा मुक्त विश्वविद्यालय है जिसका उद्देश्य समावेशी शिक्षा ज्ञान समाज का निर्माण करना है तथा 300 से अधिक पाठ्यक्रम में विद्यार्थी ज्ञान अर्जित कर सकते है। इग्नू डीएसबी के समन्वयक प्रॉफ ललित तिवारी ने बताया कि इग्नू के जुलाई सत्र के प्रवेश प्रारंभ हो चुके है तथा अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 निर्धारित है जो विद्यार्थी प्रवेश लेना चाहते हैं वो www ignou.ac.in से ऑनलाइन प्रवेश ले सकते है ।इग्नू में सर्टिफिकेट कोर्स ,डिप्लोमा सहित डिग्री कोर्स उपलब्ध है तथा देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय विश्वविद्यालय तथा नैनीताल का कोड 2762 है जो क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के अंतर्गत आता है ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 18 मार्च को 'दी हिमालयन इम्पैक्ट ट्रस्ट' द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता।
ADVERTISEMENTS Ad Ad