कालाढूंगी में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत खो-खो प्रतियोगिता आयोजित, समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से महोत्सव की शुरुआत।

खबर शेयर करें

कालाढूंगी/नैनीताल:- सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को कालाढूंगी के चकलुआ क्षेत्र में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें 👉  सर्वजनिन दुर्गा पूजा महोत्सव, नवमी पर मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल युवाओं को नशे से दूर रखते हैं बल्कि उनके शारीरिक और बौद्धिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि प्रधानमंत्री जी ने खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मे 12वीं इंटर-स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन,क्वीन्‍स स्कूल हल्द्वानी ने जीती टीम चैंपियनशिप।

सांसद ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से युवाओं की प्रतिभा निखरेगी और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ी और दर्शक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी पर अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, होगी कार्यवाही ।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad