नैनीताल बार एसोसिएशन द्वारा 25 मई से प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट आयोजित,प्रतिदिन न्यायिक कार्य समाप्त होने के बाद होंगे टूर्नामेंट।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट-2026 का आयोजन 25 मई से बार सभागार में किया जाएगा। स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डी.एस. दानू (एडवोकेट) ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई थी जिसके सभी स्लॉट भर चुके हैं अब टूर्नामेंट को लेकर मैचों के फिक्स्चर तैयार किए जा रहे हैं ताकि सभी मुकाबले समयबद्ध ढंग से संपन्न कराए जा सकें उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता नॉक-आउट आधार पर आयोजित होगी जिसमें सिंगल्स एवं डबल्स दो श्रेणियों में मुकाबले खेले जाएंगे सभी मैच प्रतिदिन न्यायिक कार्य समाप्त होने के बाद शाम 4 बजे से शुरू होंगे टूर्नामेंट में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को आकर्षक ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बिष्ट ने कहा कि प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं कहा कि खेल का आयोजन अधिवक्ताओं के बीच आपसी समन्वय भाई-चारे और तनावमुक्त वातावरण को बढ़ावा देने का एक मजबूत माध्यम बनेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में आंचल दुग्ध डेयरी द्वारा उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, मिलावटी दुग्ध उत्पादो का सेवन न करने की अपील।

सचिव संजय सुयाल ने सभी अधिवक्ताओ से प्रतियोगिता में उत्साहपूर्ण सहभागिता निभाने की बात कही।

Ad Ad Ad