पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल का आकस्मिक निधन, उत्तराखंड ने खोया राज्य हितों का प्रखर प्रहरी,राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- पूर्व विधायक व उत्तराखंड राज्य के हितों के प्रखर प्रहरी सरल स्वभाव वाले डॉ. नारायण सिंह जंतवाल का आकस्मिक निधन हो गया है । उनके निधन की सूचना से नैनीताल एवं पुरे राज्य में शोक का माहौल है । डॉ जंतवाल में अपने रूटीन स्वास्थ्य जांच के लिये दिल्ली गए थे जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा, उनके पार्थिव शरीर को नैनीताल लाया जा रहा है ।
डॉ जंतवाल राज्य बनने के बाद हुए पहले विधान सभा चुनाव में नैनीताल सीट से विधायक चुने गए थे । उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्यों में शामिल डॉ. जंतवाल डी एस बी परिसर अध्यक्ष सहित कई अन्य पदों में भी रहे । उत्तराखंड में हुए विभिन्न जन आंदोलनों में उनकी अग्रणी भूमिका रही ।
66 वर्षीय डॉ. जंतवाल की पत्नी डॉ सावित्री जंतवाल डी एस बी परिसर इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष रही हैं ।
डॉ. जंतवाल के निधन की सूचना से नैनीताल का माहौल गमगीन है ,
नगर के सभी संगठनों ने डॉ. जंतवाल के निधन पर शोक जताया है ।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय विद्यालयो को बचाए सरकार,क्लस्टर के नाम पर विद्यालयों को समाप्त किए जाने की योजना।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad