“रोस्टर में डी.ए.सी.की तारीख हो सम्मिलित, कमर्शियल सिलेंडर की पूर्व की भांति हो वितरण”: अरविंद पडियार।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर के युवा एवं कर्मठ भाजपा कार्यकर्ता अरविंद पडियार ने शहर में गैस वितरण में हो रही अव्यवस्था को देखते हुए प्रबंधक गैस को पत्र प्रेषित किया है जिसमें उन्होंने निवेदन किया है कि वर्तमान में एलपीजी गैस की जो वितरण में व्यवस्था बनाई गई है, ‘उसमें हमारा आपसे अनुरोध है कि जब उपभोक्ता आपके पास सिलेंडर लेने आ रहे हैं, तो उस वक्त डी एस सी नंबर के बाद आपके आदेश द्वारा कहा जा रहा है कि आज हम निम्न तारीख वाले तक को सिलेंडर देंगे। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अपने रोस्टर में इस व्यवस्था को भी सम्मिलित कर दे कि आज निम्न तारीख तक वाले उपभोक्ता को सिलेन्डर दिया जाएगा तो उससे उपभोक्ता को सुविधा मिलेगी। ताकि उपभोक्ता तपती धूप में लाइन में खड़े होकर अपना समय व्यर्थ नहीं करेगा और उसे सिलेन्डर की जबरदस्ती मजदूरी भी नहीं पड़ेगी। हम आपसे लगातार अनुरोध कर रहे हैं कि कमर्शियल सिलेंडर को भी पूर्व की भांति मार्केट में लाकर वितरण किया जाए ना कि नारायणनगर से इसके लिए भी हम आपसे पुनः अनुरोध करते हैं कि उस व्यवस्था को पूर्व की भांति लागू किया जाए’।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा सुनंदा का महोत्सव हमें प्रकृति की सुंदरता को भी समझाता है : प्रोo ललित तिवारी।
Ad Ad Ad