नैनीताल में श्री राम सेवक सभा मल्लीताल द्वारा सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन,रामलीला महोत्सव 2026 के कलाकारों की तैयारियां भी विधिवत रूप से प्रारंभ।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर की प्रतिष्ठित संस्था श्री राम सेवक सभा मल्लीताल द्वारा रविवार को सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि 11 अक्टूबर से रामलीला मंचन प्रारंभ होगा एवं 20 अक्टूबर को भव्य दशहरा महोत्सव आयोजित होगा।
महासचिव जगदीश चन्द्र बवाड़ी ने बताया कि सुंदरकांड पाठ के साथ ही रामलीला महोत्सव 2026 के कलाकारों की तैयारियां भी विधिवत रूप से प्रारंभ हो गयी हैं।
सुंदरकांड पाठ के बाद भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। प्रसाद वितरण के बाद रामलीला कलाकारों का प्रशिक्षण भी प्रारंभ हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी क्षेत्र के स्पा सेन्टरों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने किया औचक निरीक्षण

इस दौरान विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल, संस्था के उपाध्यक्ष अशोक साह, कोषाध्यक्ष बिमल साह, प्रबंधक विमल चौधरी, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह, मुकेश जोशी, अजय कुमार, राहुल जोशी, मिथिलेश पांडे, हरीश सिंह राणा, प्रदीप जेठी, आनंद बिष्ट, मोहित साह, डॉ रेखा साह, ललिता दोसाद, भारती साह, मृणाल नेगी, अनुष्का कोहली, दीप्ति बोरा, ज्योति चौधरी, दीपा चौधरी, कमला गुरुरानी, वंदना पांडे, मंजू गुरुरानी, दीपा पांडे, सावित्री सनवाल, हेमा साह, अतुल साह, भगवान कुंवर, हेमा भट्ट आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में राज्य स्तरीय वाद्य यंत्र प्रतियोगिता का आयोजन, उत्तराखंड के सांस्कृतिक विरासत की उत्कृष्ट प्रस्तुति।
Ad Ad