बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर होगी कड़ी कार्रवाई :आयुक्त कुमाऊं मण्डल

खबर शेयर करें

नैनीताल:- कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन के दोपहिया वाहन संचालन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए, क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान संज्ञान में आया है कि मण्डल अन्तर्गत कुछ दोपहिया वाहन बिना रजिस्ट्रेशन नंबर आवंटित हुए सड़कों पर चलाए जा रहे हैं। नियमानुसार बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी वाहन का सड़क पर संचालन प्रतिबंधित है।

यह भी पढ़ें 👉  29 वे फागोत्सव 2025 में बाल कलाकारों ने जमाया रंग।

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि कोई वाहन डीलर वाहन क्रय करने वाले व्यक्ति/स्वामी को बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के वाहन विक्रय कर संचालन हेतु देता है, तो ऐसे डीलर पर नियमानुसार लाइफ टाइम टैक्स के 15 गुना जुर्माना आरोपित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षक संगठन ने उठाई आवाज, गैर शैक्षणिक दायित्व से मुक्त रखे जाने के शासनादेश का पालन नहीं कर पा रहा विभाग।

उन्होंने सम्भागीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी/अल्मोड़ा को निर्देशित किया है कि क्षेत्र में ऐसे सभी वाहनों को चिन्हित कर सम्बन्धित वाहन डीलरों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। इस संबंध में की गई कार्यवाही की आख्या 07 दिवस के भीतर आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  'सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन'अभियान में मेडिकल स्टोरो के औचक निरीक्षण।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और नियमों का कड़ाई से पालन कराना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad