पिथौरागढ:- राज्य स्तरीय प्रारम्भिक क्रीड़ा प्रतियोगिता महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित की गई। प्रतियोगिता में देहरादून प्रथम स्थान, पिथौरागढ द्वितीय व उत्तरकाशी तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में सीमांत क्षेत्र के खिलाड़ियों ने 22 स्वर्ण 12 रजत और 21 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और पिथौरागढ जिले का गौरव बढ़ाया है। टीम प्रतिस्पर्धा में फुटबाल व हैंडबॉल में स्वर्ण पदक जीता। जीता । वॉक्सिंश मे 09 स्वर्ण और एक रजत पदक और तैराकी में 03 स्वर्ण 01कांस्य। बैडमिंटन में 01 स्वर्ण, 01 रजत,02 कांस्य। योग में 10 कांस्य, जूडो में 01 स्वर्ण, 01 रजत, 01कास्य। ताइक्वांडो में 03 स्वर्ण, 04 रजत, 02कास्य। एथलेटिक्स में 100मीoऔर 200मीo में हिमांशु कुमार ने स्वर्ण व रजत,400मीo में पंकज सिंह मेहरा ने स्वर्ण,लंबी कूद में बसंती ने स्वर्ण, ऊंची कूद और चक्का में जीवन सिंह रावत ने रजत, 600 मीo मे कविता ने कांस्य, ऊंची कूद में खुशी ने कांस्य पदक जीता ।
जिला खेल समन्वयक जितेन्द्र सिंह वल्दिया ने बताया कि, ‘ पहली बार सीमान्त जनपद के बच्चों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर उत्तराखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है’।उन्होंने सभी बच्चों एवं उनके कोचों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक श्री तरूण कुमार पन्त,हिमांशु नौगाई, समस्त खण्ड/ उप शिक्षा अधिकारियों ने भी बधाई दी। टीम कोच व मेनेजर ने रुप हरीश चन्द्र पंत, विक्रम सिंह भंडारी, हीरा राजन, देवेन्द्र बिष्ट, कविन्द्र लाल, जगदीश प्रसाद, वीरेन्द्र कन्याल, भूपेश बिष्ट, भरत मारकाना, दीपक उप्रेती,हीरा खिमाल, शेखर कपूर, संजय उप्रेती, नारायणी बृजवाल, विमला दानू, जया पांडे, भावना जोशी ने योगदान दिया।






