कुलपति द्वारा भीमताल परिसर का औचक निरीक्षण,छात्रावास एवं निर्माण कार्यों का लिया जायजा।

खबर शेयर करें

भीमताल/नैनीताल:- कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कर्नल डी.षएस.रावत ने आज भीमताल परिसर का व्यापक औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण एक छात्र द्वारा गत रात्रि भेजे गए ईमेल के संदर्भ में किया गया।
कुलपति ने सर्वप्रथम कल्पना चावला छात्रावास का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता, सुरक्षा, भोजन व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से अलग-अलग संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।
इसके उपरांत कुलपति ने हाल ही में लगभग 46 लाख रुपये की लागत से क्रय किए गए जेटा साइज एनालाइजर (Zeta Size Analyzer) का उद्घाटन किया तथा फार्मेसी विभाग की प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद कर शोध एवं प्रयोगात्मक कार्यों की जानकारी प्राप्त की और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के क्रम में प्रो. रावत ने फार्मेसी, प्रबंधन विभाग तथा सोनगाँव स्थित निर्माणाधीन कार्यों का भी स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कुलपति ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार, पारदर्शिता तथा उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छात्र-कल्याण एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  अखिल भारतीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह, बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल को ओवरऑल चैम्पियन का खिताब।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad