दुःखद:- सामाजिक कार्यकर्ता विजय जोशी का निधन, पत्रकार रिया जोशी को पितृ शोक।

खबर शेयर करें


नैनीताल:- हिन्दुस्तान समाचार पत्र की पत्रकार सहयोगी रिया जोशी के पिता विजय जोशी (63) का गुरुवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को पाइंस स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। तल्लीताल बाजार निवासी विजय जोशी सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे और लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। वह अपने पीछे पत्नी समेत पुत्र – पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। विजय जोशी के पिता रामदत्त जोशी नैनीताल के तल्लीताल में जोशी मिष्ठान भंडार के प्रसिद्ध विक्रेता थे। विजय जोशी ने गुरुवार दोपहर अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। शहर के पत्रकारों समेत स्थानीय लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य न्यायरक्षक श्री सोहन तिवारी द्वारा दमदार पैरवी पर एससी-एसटी एक्ट के अभियुक्तगण दोष मुक्त।
Ad Ad Ad Ad Ad