अलुमनाई मीट 2025:- ग्राफिक एरा भीमताल कैम्पस प्रकृति, रोमांच और यादों से भरा रहा, पूर्व छात्रों को किया सम्मानित।

खबर शेयर करें

भीमताल/नैनीताल:-ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल कैम्पस में आयोजित अलुमनाई मीट 2025 का दूसरा दिन पुरानी यादों और नए अनुभवों से सराबोर रहा। ग्राफिक एरा एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस पुनर्मिलन समारोह की शुरुआत हुई “प्रकृति की गोद में” नामक सनराइज़ ट्रेक से। पूर्व छात्र सुबह की ठंडी हवा और पहाड़ों की सुंदर वादियों के बीच सातताल झील तक पहुंचे, जहाँ हँसी-खुशी और पुरानी यादों की गूँज सुनाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

झील के किनारे पहुंचकर पूर्व छात्रों ने बोटिंग और कायाकिंग का आनंद लिया। झील की लहरों पर गूंजती हँसी, पुराने दोस्तों की बातें और प्रकृति का शांत वातावरण – सबने मिलकर इस पल को यादगार बना दिया। रोमांच का सिलसिला यहीं नहीं थमा, ज़ॉर्बिंग और नौकुचियातालर झील पर पैराग्लाइडिंग ने कार्यक्रम में नया जोश भर दिया। हवा में उड़ते हुए पूर्व छात्रों ने भीमताल की वादियों और झीलों का मनोरम दृश्य निहारा।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्थानीय विवादों के त्वरित निस्तारण हेतु गठित की राजस्व-प्रवर्तन समिति, नैनीताल ने जारी किए कड़े निर्देश।

प्रकृति के सानिध्य में झील किनारे नाश्ते के साथ दिन की थकान मिटाई गई। खुले आसमान और हल्की ठंडी हवा के बीच पुरानी बातें और नई कहानियाँ सहज रूप से बहती रहीं।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैम्पस में हुए समापन समारोह में सभी पूर्व छात्र भावुक और उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया और विश्वविद्यालय की पहाड़ी संस्कृति एवं भावना को दर्शाते हुए स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में फायरिंग की घटना पर हुई त्वरित कार्यवाही, 06 आरोपी गिरफ्तार।

तालियों की गूंज और मुस्कुराहटों के बीच यह स्पष्ट था कि समय चाहे आगे बढ़ जाए, पर ग्राफिक एरा भीमताल का दिल आज भी अपने पूर्व छात्रों में धड़कता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad