उत्तराखंड में देहरादून और नैनीताल स्थित राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’।

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में देहरादून और नैनीताल स्थित राजभवन का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर लोक भवन कर दिया गया है। यह निर्णय गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश और माननीय राज्यपाल की स्वीकृति के बाद लिया गया है।
राज्यपाल सचिवालय से जारी अधिसूचना की प्रतियां राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्रालय सहित राज्य के प्रमुख अधिकारियों एवं जिलाधिकारियों को भेजी गई हैं, ताकि आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
जारी अधिसूचना के अनुसार, अब सभी सरकारी कार्यों में Raj Bhavan, Uttarakhand की जगह Lok Bhavan, Uttarakhand नाम का उपयोग किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल व कुलाधिपति द्वारा भीमताल परिसर में नवनिर्मित “सीडीएस जनरल बिपिन रावत फार्मेसी अकादमिक ब्लॉक” का वर्चुअल लोकार्पण, प्रदेश एवं देश में फार्मेसी शिक्षा,अनुसंधान और नवाचार को नई दिशा।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad