अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर ग्राफिक एरा में भव्य शपथ ग्रहण समारोह…आशा, संवेदनशीलता और सेवा का संदेश।

खबर शेयर करें

भीमताल/नैनीताल:- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी,परिसर के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2026 के अवसर पर भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सेवा, समर्पण और मानवता की भावना से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में नर्सिंग विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने का संकल्प लिया।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की थीम “हमारी नर्सें, हमारा भविष्य — सशक्त नर्सें जीवन बचाती हैं” रही, जिसके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक नाइटिंगेल शपथ लेकर मरीजों की सेवा, करुणा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करने की प्रतिज्ञा की।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय विद्यालयो को बचाए सरकार,क्लस्टर के नाम पर विद्यालयों को समाप्त किए जाने की योजना।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। हाथों में जलते दीप लिए विद्यार्थियों ने आशा, संवेदनशीलता और सेवा का संदेश दिया। दीपों की उज्ज्वल रोशनी के बीच विद्यार्थियों ने यह संकल्प दोहराया कि वे अपने ज्ञान, कौशल और मानवीय मूल्यों के माध्यम से समाज की सेवा करेंगे तथा जरूरतमंदों के जीवन में नई उम्मीद जगाएंगे। पूरा वातावरण सेवा और समर्पण की भावना से प्रेरणादायक बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद ने गेठिया स्थित 100 बेड के निर्माणाधीन मानसिक चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस अवसर पर भीमताल परिसर के निदेशक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को हर परिस्थिति में धैर्य, करुणा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीं कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य ने कहा कि एक सक्षम और संवेदनशील नर्स स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को आजीवन सीखने, अनुशासन बनाए रखने और मरीजों की देखभाल में उच्च मानकों का पालन करने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा द्वारा पौष के पहले इतवार के अवसर पर बैठकी होली का आयोजन।

समारोह में उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने नर्सिंग पेशे के महत्व को सराहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने समाज की सेवा, रोगियों की देखभाल और मानवता के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। दीपों की रोशनी के साथ कार्यक्रम ने सेवा, समर्पण और आशा का प्रेरणादायक संदेश दिया।

Ad Ad Ad