रामनगर मे पुष्पा कुमारी बनी एस.आई.आर. का कार्य पूर्ण करने वाली पहली बी.एल.ओ., मतदाताओं से सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

खबर शेयर करें

रामनगर /नैनीताल:-पंखों से नही हौसलों से उड़ान होती है, मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, इस कहावत को चरितार्थ करते हुए अपनी अथक मेहनत के दम पर पुष्पा कुमारी रामनगर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अपना एसआईआर का कार्य सौ प्रतिशत पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ बन गयी है। रामनगर के मुख्य बाजार के वार्ड संख्या 5 के भाग संख्या-31 के अंतर्गत ज्वाला लाईन, बजाजा लाईन, गाॅधी गली, नई लाईन, सराय गली में बीएलओ का प्रभार देख रही जीपीपी कन्या इण्टर काॅलेज की स्पोर्टस टीचर पुष्पा कुमारी के द्वारा प्री एसआईआर से लेकर अब दिन रात की अथक मेहनत के दम पर 850 मतदाताओं के डबल फार्म यानि 1700 फार्म भरकर शनिवार 20 जून को अपने लक्ष्य को सौ प्रतिशत हासिल करते हुये इसकी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान को सौंप दी गयी है जिस हेतु उपजिलाधिकारी रामनगर ने श्रीमती पुष्पा के कार्य की सराहना करते हुए बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी द्वारा निजी विद्यालयों की मनमानी फीस पर शिकंजा, अतिरिक्त वसूली लौटाने के दिए आदेश।

श्रीमती पुष्पा ने अपनी सफलता का श्रेय उपजिलाधिकारी रामनगर व बीएलओ ऑब्जर्वर अखिलेश मेंदोलिया, विनोद कुमार चौपड़ा व सहयोगी जीपीपी लिपिक नेहा शर्मा, वार्ड सभासद शिवि अग्रवाल, समाजसेवी डाॅ. जफर सैफी, बीजेपी से बीएलए ममता गर्ग, काॅग्रेस से बीएलए जहीर अब्बास व मतदाताओं को दिया। उन्होंने बताया कि इस कार्य को पूर्ण करने के लिये उन्होंने अपनी छः वर्षीय मासूम बिटिया दार्शी गुसाई को अपने शिक्षक पति कुलदीप सिंह गुसाई के साथ पहाड़ स्थित उनके पैतृक गाॅव भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय परम्परागत चिंतन एवं ज्ञानः राजनीतिक पारिस्थितिकी से सम्भावनाएं’’ दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का विधिवत् उद्घाटन

बीएलओ ने बताया कि वार्ड की दो मानसिक रोगी माॅ-बेटी के फॉर्म भरने में कुछ समस्याएं प्राप्त हुई, परन्तु उनका फार्म भर दिया गया। उन्होंने सभी मतदाताओं से उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस:- सेना ने कठिन परिस्थितियों में राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा की :अजय भट्ट
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad