राज्यपाल ने कौसानी होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से की शिष्टाचार भेट।

खबर शेयर करें

कौसानी/ बागेश्वर :-राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अपने कौसानी प्रवास के दौरान कौसानी होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से संवाद किया। इस अवसर पर स्थानीय पर्यटन की संभावनाओं, विशेष रूप से योग पर्यटन को प्रोत्साहित करने पर सार्थक चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि कौसानी की प्राकृतिक सुंदरता, शांति और जैव विविधता इसे एक आदर्श योग वेलनेस गंतव्य बनने की संभावना देती है। एसोसिएशन ने क्षेत्र में योग संस्थान की स्थापना, स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर गाइड और सहायक स्टाफ के रूप में रोजगार देने, तथा प्राकृतिक पर्यावरण को संरक्षित रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने की अपनी योजनाएं साझा कीं। राज्यपाल ने इन प्रस्तावों की सराहना की और उन्हें राज्य के समग्र पर्यटन विकास से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लोक कला मर्मज्ञ: "राजेन्द्र लाल साह, "बहुआयामी प्रतिभा के धनी एक मौन मुखर व्यक्तित्व ।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad