भावी वैज्ञानिकों की झलक:ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में मॉडल प्रदर्शनी और एक्सपो का भव्य आयोजन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक तकनीक पर आधारित मॉडलों की प्रदर्शनी।

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में पाँच दिवसीय कंप्यूटर कार्निवल के अंतिम दिन “भविष्य की तकनीक – कल्पना से परे” विषय पर भव्य मॉडल प्रस्तुति एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। “कल के नवाचारी” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों ने तकनीक और नवाचार पर आधारित उपयोगी व आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।शिक्षाविद डॉ. राजेश्वरी कापड़ी का भव्य स्वागत एवं दीप प्रज्वलनकार्यक्रम की मुख्य अतिथि पिथौरागढ़ की मूल निवासी एवं दिल्ली सरकार में उपनिदेशक (शिक्षा) पद पर अपनी सेवाएँ दे चुकीं वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. राजेश्वरी कापड़ी रहीं।विद्यालय के संस्थापक एडवोकेट मनोज कुमार जोशी, प्रधानाचार्या सुनीता खम्पा, उपप्रधानाचार्या संगीता खत्री, वरिष्ठ समन्वयक प्रियंका पुनेठा, कनिष्ठ समन्वयक आशा चंद, शिक्षक-शिक्षिकाओं (मानसी, सपना जोशी, निकिता भट्ट, मनीषा महर) तथा छात्र प्रतिनिधियों (हर्षित भट्ट, सुधांशु, गजेंद्र दानू, तन्मय भट्ट, लोकेश बिष्ट, उर्मिला मेहता, उपासी भारती) ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों ने प्रस्तुत किए आधुनिक मॉडलप्रदर्शनी में नन्हे बच्चों से लेकर वरिष्ठ विद्यार्थियों तक सभी ने अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया

यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी परिसर के शोध छात्रा हीरा भट्ट ने गेट की परीक्षा की उत्तीर्ण ।

:कक्षा 1: आरव (कंप्यूटर), प्रेरणा (स्मार्ट फोन), पीहू (सीसीटीवी) और इशिका (लैपटॉप)।

कक्षा 2: लोकेश, काव्या, प्रियांशु, अनाया, मानस, आयुष, आराध्या, माही और प्रज्ञा ने सहभागिता की।

कक्षा 3: ‘स्मार्ट नगर’ और ‘कंप्यूटर के अंग’ पर मॉडल प्रस्तुत किए, जिसमें मानवी, यूवी, भव्या, यक्षिता, दिव्यांका, मयंक, अनुराग, खनिश, आयांश, नैतिक, रुद्राक्ष, हर्षित, गौरव, प्रत्यक्ष, जयेश और आहिब शामिल रहे।

कक्षा 4: किरन, कृतिका, यश, यज्ञनेश, कपिल, लक्ष, दिशान्त, अहमद, प्रियांशु, रचिता, भाविक, पूनम, अक्षत, दीपक, हर्ष भारती, हर्ष शर्मा, दिव्यांशु और सिद्धार्थ ने विभिन्न दल बनाकर प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन और छात्र नेताओं की बैठक, लिंगदोह नियमों के उल्लंघन पर निरस्त होगा नामांकन।

कक्षा 5: ‘स्मार्ट शहर’, ‘आधुनिक मुद्रक (प्रिंटर)’, ‘भविष्य का विश्राम गृह’ और ‘कंप्यूटर’ पर मॉडल बनाए गए। इसमें तनुष, अमन, अयान, रविन्द्र, रेखा, जानवी, भारती, हर्षिनि, हिना, दिया, मेघा, प्रयाथ, आदित्य, प्रियांशु, दिव्यांशु, आशीष, प्रतीक और यशस्वी शामिल थे।कक्षा 6: आकाश, राहुल, आरव, प्रिंस, नविता, लक्षिता, भाविका, शुभांगी, प्रशांत, मयंक, भावेश, आशीष, आदित्य, नक्ष, समीर, लक्षिता पांडे, सिद्धि, निशा, आरव, श्रुति, आरुषि और गरिमा ने छह दलों में मॉडल प्रदर्शित किए।

कक्षा 7 व 8: चांदनी, नियती, काव्यांशी, काव्या, चन्दन, धीरज, हुसैन, तनुज, करिश्मी, ज्योती, जैनिशा, आरोही, अवनी, दिया, प्रेरणा, कपिल, रिया, ऋषिका, निधि, लोकेश, श्रियांश, रोहित, प्रीति, रिद्धिमा, कशिश, नैतिक, अक्षत, योगिता, रितु, श्रियांशु, दीपक और ऋषभ ने तकनीकी परियोजनाएं प्रस्तुत कीं।

कक्षा 9: काव्या, निम्रता, संजना, आलिया, इला, श्वेता, उमा, मीनाक्षी, जीविका, प्रिया, सांची, अनुष्का, करन, रोहन, अंकित, शिवम, आयुष और प्रतीक ने दृष्टिबाधितों के लिए विशेष छड़ी का प्रभावशाली मॉडल बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ में'लोक कल्याण मेले' का आयोजन,रजिस्टर्ड वेंडर को पी.एम.स्वनिधि योजना की दी विस्तृत जानकारी।

कक्षा 10: मोक्षिमा, कामाक्षी, कशिश, मोनल और कनिका ने ऊर्जा बचाने वाली ‘स्वचालित सड़क बत्ती’ का प्रदर्शन किया।

कक्षा 11 व 12: दीक्षित, उपासी, उर्मिला, कमलेश और शिक्षा ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सकारात्मक उपयोग का संदेशसमापन अवसर पर विद्यालय संस्थापक एडवोकेट मनोज कुमार जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) केवल भविष्य की कल्पना नहीं, बल्कि वर्तमान शिक्षा और जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने बच्चों को तकनीक का सकारात्मक और जिम्मेदार उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।मुख्य अतिथि डॉ. राजेश्वरी कापड़ी ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए नवाचारी मॉडलों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को निरंतर नया सीखने और अपनी सोच को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की आवश्यकता है। यह आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में बेहद सफल रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad