नैनीताल:- माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी जी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल के द्वारा “विश्व रक्तदाता दिवस ” के उपलक्ष्य पर बी डी पांडे जिला चिकित्सालय के सहयोग से जिला न्यायालय परिसर मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर शुभारम्भ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी द्वारा किया गया, जिस के उपरांत न्यायाधीशों और कर्मचारियों ,अधिवक्ताओं, पुलिस कर्मी , द्वारा रक्तदान किया गया। जिसमे कुल 22 रक्त दाता द्वारा स्वेच्छक रक्तदान किया गया। उपरोक्त कार्यकम में श्री प्रशांत जोशी , माननीय जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल, श्री सुशील तोमर, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय नैनीताल, श्री संजीव कुमार प्रथम अपर जिला न्यायाधीश, नैनीताल, श्री कुलदीप शर्मा द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश, नैनीताल, श्री आलोक राम त्रिपाठी सिविल जज (सी०डि०) नैनीताल, श्री रवि रंजन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल, एवं श्रीमती पारुल थपलियाल , सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / सिविल जज (सी०डि०) नैनीताल, श्रीमती उर्वशी रावत प्रथम न्यायिक मजिस्टेट्, श्रीमती स्नेहा नारंग द्वितीय न्यायिक मजिस्टेट् , श्रीमती चँदेश्वरी सिंह शिविल जज, साथ ही चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सोहन तिवारी, बार अध्यक्ष अरुण बिष्ट, रिटेनर अधिवक्ता तारा आर्या चिकित्सा विभाग से रक्तकोष प्रभारी प्रियांशु श्रीवास्तव, नसिंग ऑफिसर संगीता,गणेश पलड़िया, मौजूद रहे।





