संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर जनपद में सामाजिक, आर्थिक न्याय, एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए ली शपथ।

खबर शेयर करें

विश्व पटल पर परचम लहराने वाले हमारे देश के विशाल और महान संविधान के निर्माण दिवस( संविधान दिवस) 26 नवंबर के उपलक्ष्य में आज नैनीताल पुलिस द्वारा सभी कार्यालयों और थानों में संविधान दिवस मनाकर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।

श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीतालद्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानीमें पुलिस कर्मियों को संविधान की सुरक्षा, देश की एकता और अखंडता को अक्षुण रखने की शपथ दिलाई गई। साथ ही जनता को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने तथा जनपद में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी संकल्पबद्ध किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में संचालित केंद्रीय विद्यालय को मिला अपना भवन,25.84 करोड़ लागत के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय का सांसद अजय भट्ट ने किया लोकार्पण।

इसी दौरान प्रांगण में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मियों को संविधान के महत्वपूर्ण उदेशिकाओं और संविधान सभा द्वारा संविधान निर्माण में लिए गए निर्णयों और ड्राफ्टिंग कमिटी के सदस्यों के द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में भी अहम जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी,परिसर में “इनोवेशन एंड इट्स इमर्जिंग ऑपर्च्युनिटीज” विषय पर कार्यशाला, संशोधित मूल्यांकन नीति के निर्माण पर विस्तृत चर्चा।

शपथ ग्रहण के दौरान श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी समेत बहुउद्देशीय भवन की सभी शाखाओं के प्रभारी व कर्मी मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त श्री हरबंस सिंह एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीतालद्वारा नैनीताल पुलिस लाइन में भी पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइंस तथा मल्लीताल, तल्लीताल थानो के अधिकारी व कर्मियों को शपथ दिलाई गई। साथ ही जिले के सभी सीओ कार्यालयों, थानों अथवा इकाई में तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मियों द्वारा इस अवसर पर अपने–अपने राजकीय परिसरों में शपथ ग्रहण की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्थापना दिवस पर आन्दोलनकारियों का भव्य सम्मान समारोह, नैनीताल, धारी, खनस्यूँ, श्री कैंची धाम व बेतालघाट के 236 आन्दोलनकारी होंगे सम्मानित।
Ad Ad Ad Ad Ad