जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान, विभिन्न निकायों ने उठाया 1000 मेट्रिक टन अपशिष्ट।

खबर शेयर करें

नैनीताल:-जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल के समस्त नगर निकायों द्वारा दीपावली के अवसर पर और इसके बाद विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नगरों को दीपावली पर्व पर स्वच्छ और सुंदर बनाना था।

अभियान के दौरान नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम और नगर निकाय नैनीताल, भीमताल, भवाली, रामनगर, कालाढूंगी और लालकुआं के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विशेष सफाई का कार्य किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार ऐसे स्थानों से जहां अत्यधिक कूड़ा जमा था, उसे हटाया गया और सभी सार्वजनिक मार्गों को साफ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के युवा व्यवसायी सोनू बिष्ट जिला उपाध्यक्ष नियुक्ति, संगठन हितों में कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध ।

विशेष अभियान के दौरान विभिन्न नगर निकायों से लगभग 1000 मेट्रिक टन अपशिष्ट एकत्रित किया गया। अभियान के दौरान प्रतिदिन औसतन 300 मेट्रिक टन अपशिष्ट उठाया गया, जो सामान्य दिनों की तुलना में अधिक था। इस तरह अभियान के जरिए नगरों को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने में सफलता मिली।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में बैंक सखी प्रशिक्षण का शुभारंभ, वित्तीय समावेशन की दिशा में एक सशक्त पहल।

जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों के कर्मचारियों को उनके समर्पित प्रयासों की सराहना की और नागरिकों से अपील की कि वे नगरों की स्वच्छता बनाए रखने में अपना अवश्य सहयोग करें।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय का 19वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad