नैनीताल पुलिस की सभी आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं से अपील, रूट अपडेट के लिए जारी किए नंबर।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नैनीताल पुलिस द्वारा सभी आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जनपद नैनीताल के कुछ स्थानों में यातायात डाइवर्जन लागू किया गया है।

कुछ लोगों द्वारा अफवाहें फैलाई जा रही है कि पुलिस द्वारा वाहन और व्यक्ति को नैनीताल जाने से रोका जा रहा है, इन अफवाहों का नैनीताल पुलिस खंडन करती है। किसी भी व्यक्ति या वाहन को नहीं रोका जा रहा है। नैनीताल पुलिस आपका स्वागत करती है और आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जजी के पास फायरिंग से हड़कंप, युवक गंभीर रूप से घायल।

सभी आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं से अपील है कि कृपया अपनी यात्रा प्लान करने से पूर्व यातायात डाइवर्जन का भली भांति अध्ययन कर लें और नैनीताल के पर्यटन का लुफ्त उठाएं।

यह भी पढ़ें 👉  'शेरदा-अनपढ़' को १४ वीं पुण्यतिथि पर किया याद, 'परम्परा' ने दी विनम्र श्रद्धांजलि।

किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी या रूट अपडेट के लिए नैनीताल पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफार्मो अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 05942–235847/9411112979 पर संपर्क करें।

“डॉ० जगदीश चंद्र एसपी ट्रैफिक जनपद नैनीताल” की विशेष अपील। देखे वीडियो :-

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में श्री राम सेवक सभा मल्लीताल द्वारा सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन,रामलीला महोत्सव 2026 के कलाकारों की तैयारियां भी विधिवत रूप से प्रारंभ।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad