जिला पंचायत व ब्लॉक प्रमुख चुनाव प्रक्रिया शुरू, नामांकन पत्रों की बिक्री प्रारंभ।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख, वरिष्ठ उप प्रमुख तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के निर्वाचन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री एवं प्राप्ति आज से प्रारंभ हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका नैनीताल की बोर्ड बैठक सम्पन्न, समितियां का गठन किया गया।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के क्रम में यह चुनाव पंचायत राज अधिनियम, 1944 एवं पंचायत उपविधान नियमावली, 2016 के अनुसार कराया जाएगा। निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहेगी और इसका पालन सभी अभ्यर्थियों व राजनीतिक दलों के लिए अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुण्यतिथि:- प्रदर्शन कला के मर्मज्ञ बहुआयामी व्यक्तित्व रमेश चंद्र जोशी जी की ३० वीं पुण्यतिथि पर "परम्परा" ने किया याद।

निर्वाचन अधिकारी के अनुसार सभी इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि व समय पर अपना नाम निर्देशन पत्र प्राप्त कर सकते हैं एवं जमा कर सकते हैं। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अपील:- समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं के लाभार्थी बैंक खातों को आधार से सीडिंग करा लें।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad