भीमताल विधानसभा के गांवो का मंत्री कैड़ा ने किया दौरा,ग्रामीणों की समस्या सुन अधिकारियो को दिए निर्देश।

खबर शेयर करें

भीमताल:- विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधानसभा क्षेत्र के तल्ला रामगढ़,नथुवाखान, दाडीम,दुक्कड, झड़गाँव, कालाआगर, गलनी, चमोली, क्वेराला,आदि गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने बिजली, पानी , सड़क आदि समस्याओं को मंत्री कैड़ा सम्मुख रखा । मंत्री कैड़ा ने संबधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। मंत्री ने लोनिवि व पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियो से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो को शीघ्र सही करने को कहा है। मंत्री कैड़ा ने लोनिवि विभाग के अधिकारियो को खराब मोटर मार्गो की शीघ्र डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें के निर्देश दिए! मंत्री कैड़ा ने लोनिवि व पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियो को बरसात के समय मोटर मार्ग बंद होने पर मोटर मार्गो को खोलने हेतु शीघ्र टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद ने बी०डी० पाण्डे चिकित्सालय,नैनीताल में बाल रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन नियुक्त किए जाने के दिए निर्देश।

मंत्री कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुँचे इस दिशा मे लगातार कार्य किया जा रहा है,आम जनता तक पहुंचकर जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इस दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने दिए नगर में स्थापित हाईड्रेंट के निरीक्षण के निर्देश,तीन अधिकारियों की टीम गठित।
Ad Ad