नैनीताल:- कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी.एस.बी परिसर में बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर (गणित एवं बायो) में नवीन पंजीकरण (New Registration) एवं पुराने पंजीकरण (Old Registration) वाले ऐसे विद्यार्थी, जो किसी कारणवश अभी तक अपना प्रवेश नहीं ले पाए हैं।
ऐसे विद्यार्थियों को प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है।
संबंधित विद्यार्थी 12 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे उपस्थित होकर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण एवं प्रवेश की पुष्टि कर लें।
12 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश संभव नहीं होगा। अतः सभी संबंधित विद्यार्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर लें।


