हल्द्वानी:- नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास सोमवार को एक बेहद हृदयविदारक हादसा सामने आया जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया जिसमें सड़क पार कर रही लगभग 5 वर्षीय मासूम बच्ची की उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी केअनुसार बताया जा रहा है की रुद्रपुर डिपो की बस (UK 06 PA 1726) ने कनक नाम की बच्ची को सामने से टक्कर के दौरान करीब 20 मीटर तक घसीट दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के चलते कनक के साथ दो और बच्चे भी मौजूद थे, जो की बाल बाल किसी तरह बच गए, घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भारी आक्रोशित हो गए और लोगों ने बस पर पथराव कर दिया, जिससे उसके शीशे टूट गए और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हादसे के चलते मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। तिकोनिया से लेकर भीमताल तिराहा, ज्योलीकोट तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को
नियंत्रित किया साथ ही, पुलिस द्वारा यातायात
को सुचारू करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा,मासूम बच्ची की मौत।

