नैनीताल मे सीबीसी ने की स्वच्छोत्सव 2025 की शुरुआत, एक दिन, एक घंटा, एक साथ के उद्देश्य के साथ स्वच्छता श्रमदान।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन आने वाले केंद्रीय संचार ब्यूरो(सीबीसी), नैनीताल ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ को लेकर देश भर में चलाए जा रहे अभियान की शुरुआत की। सीबीसी, नैनीताल की स्वच्छ भारत अभियान की नोडल अधिकारी श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने बताया कि सभी कार्मिकों ने हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर के आसपास सफाई की। सबसे पहले मंदिर के गेट से लेकर पार्क तक की सड़क को साफ किया गया, उसके बाद पार्क में बिखरे कूड़े को इकट्ठा कर निस्तारित किया गया। उसके बाद सभी कार्मिकों ने हनुमान गढ़ी मंदिर से शीतला देवी माता मंदिर तक के रास्ते की झाड़ियों और बिखरे कूड़े को साफ किया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राजेश चन्दोला को उत्तराखण्ड शासन न्याय विभाग द्वारा जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व ) कुमाऊं मण्डल नैनीताल नियुक्त किया।

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, नीरज भट्ट, ने बताया कि इस साल की थीम ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ है। साथ ही उन्होंने बताया, सीबीसी नैनीताल भी 25 सितंबर को एक दिन, एक घंटा, एक साथ के उद्देश्य के साथ स्वच्छता श्रमदान का आयोजन करेगा। हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता की मुहिम के साथ जोड़ा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन, ए.एम.आर के प्रति जागरूकता का संदेश।

सफाई अभियान के दौरान सीबीसी नैनीताल के कलाकारों ने स्वच्छता गीत साफ सुधरी जमी हवा तो, देश अपना स्वस्थ रहेगा का गायन भी किया। अभियान में सीबीसी नैनीताल के आनंद सिंह, गोपेश बिष्ट, शर्मिष्ठा, दीपा, शोभा, भास्कर, दीवान सिंह, राजेश , भूपेंद्र जड़ौत सहित मौके पर मौजूद लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल आगमन पर मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत,देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आवश्यक आधारभूत सुविधाएं हो सुदृढ़।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad