नैनीताल आगमन पर मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत,देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आवश्यक आधारभूत सुविधाएं हो सुदृढ़।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- सरोवर नगरी में पहली बार आगमन पर प्रदेश के शहरी
विकास,पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री राम सिंह कैड़ा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया, इस दौरान मंत्री ने राज्य अतिथि गृह में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट की।मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि, ‘केंद्र और प्रदेश सरकार कीजनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तकपहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए कार्यकर्ताओंको योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने और अधिकसे अधिक पात्र लोगों को उनसे जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका
निभानी चाहिए’।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियां युद्धस्तर पर चल
रही हैं। कुंभ को ऐतिहासिक, दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए लगातार समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं।शहरी विकास मंत्री ने बताया कि कुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए घाटों का निर्माण, पुराने घाटों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। साथ हीसभी आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार
की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  अपर जिलाधिकारी ने कोटाबाग में आपदा कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के दिए निर्देश।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad